10 - May - 2024

Hindi translation of "EPF Organisation enhances the gratuity limit to Rs.25 lakh."

ईपीएफ संगठन ने ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपये की।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा में 25% की वृद्धि की है। ईपीएफओ के दिनांक 30-04-2024 के पत्र के अनुसार, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते को 01.01.2024 से मूल वेतन के 50% तक संशोधित करने के कारण सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है।