Hindi translation of "Enthusiastic Circle Executive Committee meeting of BSNLEU, Himachal Pradesh, was held at Palampur."
BSNLEU, हिमाचल प्रदेश की सर्किल कार्यकारिणी समिति की बैठक पालमपुर में उत्साहपूर्वक आयोजित की गई।
BSNLEU की हिमाचल प्रदेश सर्किल यूनियन ने पालमपुर में अपनी सर्किल कार्यकारिणी समिति की बैठक उत्साहपूर्वक आयोजित की। इस बैठक में अध्यक्ष साथी अनिमेष मित्रा और महासचिव साथी पी. अभिमन्यु ने भाग लिया। बैठक में सभी सर्किल पदाधिकारी और जिला सचिव मौजूद थे। BSNLEU की पालमपुर जिला यूनियन ने बैठक के लिए बेहतरीन व्यवस्था की थी। सर्किल अध्यक्ष साथी राजीव चंदेल ने बैठक की अध्यक्षता की और अध्यक्षीय भाषण दिया। साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने उद्घाटन भाषण दिया। उन्होंने वेतन पुनरीक्षण, पेंशन पुनरीक्षण का निपटारा न होने, स्थगन के कारण कर्मचारियों की अत्यधिक पीड़ा, बीएसएनएल की 4G सेवा शुरू होने में अत्यधिक देरी, नई पदोन्नति नीति की आवश्यकता, दूसरे वीआरएस का खतरा, केज़्युअल और कॉंट्राक्ट वर्कर्स के मुद्दों का निपटारा न होने और प्रबंधन की नासमझ आउटसोर्सिंग नीति के बारे में विस्तार से बताया। अध्यक्ष साथी अनिमेष मित्रा ने बैठक को संबोधित किया और सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र विरोधी और निजी समर्थक नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने एक मजबूत कॉंट्राक्ट वर्कर्स के संगठन के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके बाद साथी तारा चंद, सर्कल सचिव ने गतिविधियों पर रिपोर्ट पेश की। सभी जिला सचिवों और सर्कल पदाधिकारियों ने चर्चा में भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने साथियों द्वारा उठाए गए अखिल भारतीय स्तर के मुद्दों का जवाब दिया। साथी तारा चंद, सर्किल सेक्रेटरी ने विचार-विमर्श का सारांश प्रस्तुत किया। अंत में अध्यक्ष ने समापन टिप्पणी की तथा घोषणा की कि सर्किल कार्यकारिणी समिति की बैठक समाप्त हो गई है। सर्किल कार्यकारिणी समिति हिमाचल प्रदेश सर्किल यूनियन को बहुत ही सफल सर्किल कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित करने के लिए हार्दिक बधाई ।
bsnleuchq@gmail.com 