07 - Aug - 2023

Hindi translation of "Enthusiastic Circle Conference of BSNLWWCC, Tamil Nadu circle, was held at Virudhunagar today."

बीएसएनएलडब्ल्यूडब्ल्यूसीसी, तमिलनाडु सर्कल का उत्साहपूर्ण सर्कल कॉन्फ़रन्स आज विरुधुनगर में आयोजित किया गया।

बीएसएनएल वर्किंग वीमेन्स को-ऑर्डिनेशन कमिटी (बीएसएनएलडब्ल्यूडब्ल्यूसीसी) का सर्कल कॉन्फ़रन् सआज विरुधुनगर में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। समिति सदस्य और बीएसएनएलडब्ल्यूडब्ल्यूसीसी के पूर्व अखिल भारतीय संयोजक  साथी पी.इंदिरा ने अध्यक्षता की और अध्यक्षीय भाषण दिया। BSNLEU, विरुधुनगर के जिला सचिव साथी जया कुमार ने सभी का स्वागत किया। साथी जी. उमा रानी, अखिल भारतीय समिति सदस्य ने शोक प्रस्ताव रखा। सम्मेलन का उद्घाटन भाषण साथी के.एन. ज्योति लक्ष्मी, अखिल भारतीय संयोजक द्वारा दिया गया। गतिविधियों पर रिपोर्ट सर्कल संयोजक साथी बार्लिन द्वारा प्रस्तुत की गई। साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने सम्मेलन को संबोधित किया और महिला कर्मचारियों के उन मुद्दों पर विस्तार से बात की, जिन्हें BSNLEU अखिल भारतीय स्तर पर उठा रहा है। उन्होंने वेतन संशोधन की वर्तमान स्थिति, बीएसएनएल की 4G/5G सेवा का आरंभ, नई प्रमोशन नीति और नोन एक्जीक्यूटिव्स के अन्य मुद्दों के बारे में भी बताया। साथी बाबू राधाकृष्णन, सर्कल अध्यक्ष, साथी पी.राजू, सर्कल सचिव और साथी इदरीस, सर्कल सचिव, बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ ने सम्मेलन को संबोधित किया और शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधि सत्र में प्रतिभागियों द्वारा जीवंत बहस की गई। इसके बाद महासचिव साथी पी. अभिमन्यु ने प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए अखिल भारतीय स्तर के मुद्दों का जवाब दिया। अंत में, संयोजक साथी बार्लिन कनगराज ने सारांश भाषण दिया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किये गये। नई कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। साथी कुमुदवल्ली ने धन्यवाद ज्ञापित किया।