12 - Mar - 2025

Hindi translation of "Elon Musk's Starlink Satellite Internet Service is entering India."

एलोन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा भारत में प्रवेश कर रही है।

पिछले कुछ दिनों में भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में बहुत बड़ी घोषणायें हुई हैं। भारत की दो बड़ी कॉरपोरेट दूरसंचार सेवा प्रदाताओं, जियो और एयरटेल ने घोषणा की है कि, उन्होंने एलोन मस्क की स्पेसएक्स के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ये समझौते एलोन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को भारत में लाने के लिए हैं। सैटेलाइट इंटरनेट सेवा क्या है ? यह सामान्य मोबाइल टावरों के माध्यम से नहीं, बल्कि कम ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले उपग्रहों - "लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) उपग्रहों" के माध्यम से प्रदान की जाने वाली इंटरनेट सेवा है। इन उपग्रहों को एलोन मस्क के स्पेसएक्स द्वारा संचालित किया जा रहा है। यह प्रचारित किया जा रहा है कि, स्टारलिंक की हाई स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट सेवा दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में भी प्रदान की जाएगी, जहां मोबाइल टावर आदि लगाना मुश्किल है। यह समझना चाहिए कि रिलायंस जियो के अंबानी और एयरटेल के सुनील मित्तल भारती जैसे बड़े कॉरपोरेट यहां इस देश के लोगों की सेवा करने के लिए नहीं हैं। बल्कि, वे यहां पैसा बनाने और अपने मुनाफे को बढ़ाने के लिए हैं। एलोन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। निस्संदेह, अंबानी और सुनील मित्तल भारती दोनों ही बड़ा पैसा बनाने के लिए एलोन मस्क से हाथ मिला रहे हैं इन परिस्थितियों में बीएसएनएल को जनता को अच्छी गुणवत्ता वाली वॉयस कॉल और डेटा सेवाएं प्रदान करने की तत्काल आवश्यकता है। बीएसएनएल के सभी यूनियनों और एसोसिएशनों को इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। बीएसएनएल प्रबंधन और सरकार पर दबाव डाला जाना चाहिए कि वे बीएसएनएल की सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाये।