11 - Jan - 2021

Hindi translation of "DPE order on IDA freezing – ignore rumours."

IDA फ्रीजिंग के संबंध में DPE का आदेश- अफवाहों पर ध्यान न दें...

DPE द्वारा , अपने आदेश दिनांक 08 जनवरी, 2021, के संबंध में पत्र जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि IDA फ्रीजिंग नॉन- एग्जीक्यूटिव्ज के लिए लागू नही है। किन्तु, निहित स्वार्थी तत्वों ने अफवाहें फैलाना शुरू कर दिया है। वें यह कह रहे हैं कि DPE का दिनांक 08.01.2021 का पत्र कोयला मंत्रालय और खान मंत्रालय को संबोधित किया गया है और इसलिए वह BSNL के लिए लागू नही होगा। हम यह ध्यान दिलाना चाहेंगे कि DPE द्वारा अपने पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि IDA फ्रीजिंग के आदेश सभी CPSEs (सेंट्रल पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्ज) के कर्मियों (नॉन- एग्जीक्यूटिव्ज ) पर लागू नही होंगे। अतः, साथियों से अनुरोध है कि वें अफवाहों से भ्रमित न हों। BSNL के नॉन- एग्जीक्यूटिव्ज को 11.6% IDA भुगतान हेतु आदेश शीघ्र जारी होंगे।