27 - Oct - 2021

Hindi translation of "DPE issues letter, notifying IDA increase from 01.07.2021 and 01.10.2021."

दिनांक 01.07.2021 और 01.10.2021 से आईडीए वृद्धि-IDA increase के बारे में डीपीई-DPE ने पत्र जारी कर सूचित किया ।

केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (सीपीएसई)-Central Public Sector Enterprise के कर्मचारियों के लिए आईडीए वृद्धि की दो किस्तों का भुगतान दिनांक 01.07.2021 और 01.10.2021 से देय हो गया है। हालांकि डीपीई ने इस आईडीए बढ़ोतरी की सूचना नहीं दी थी । डीपीई द्वारा की गई देरी अभूतपूर्व है । बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने दिनांक 14-10-2021 को डीपीई के सचिव-Secretary, DPE को पत्र लिखकर तत्काल अधिसूचना जारी करने की मांग की थी। काफी देरी के बाद डीपीई ने आज पत्र जारी कर आईडीए की बढ़ोतरी को अधिसूचित किया है। इसके अनुसार, _दिनांक 01.07.2021 (कुल 173.8%) और 01.10.2021 (कुल 179.3%) से 3.3% आईडीए बढ़ गया है।_ अर्थात, पूरी तरह से *8.8% आईडीए वृद्धि-IDA increase* का भुगतान बीएसएनएल प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को किया जाना है।