17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Downgradation of Sr.TOAs from 7100 scale to 6550 scale - BSNLEU demands early issuing of letter by the Corporate Office."

सीनियर TOAs का 7100 स्केल से 6550 स्केल पर डाउनग्रेडेशन- BSNLEU ने कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा शीघ्र पत्र जारी करने की मांग की..

BSNLEU द्वारा सीनियर TOAs के 7100 स्केल से 6550 स्केल पर डाउनग्रेडेशन प्रकरण के संबंध में गंभीरता के साथ कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में CMD BSNL और तत्पश्चात कॉर्पोरेट ऑफिस के अन्य अफसरों से चर्चाएं की गई है। इन चर्चाओं के परिणामस्वरूप प्रभावित कर्मचारियों को एक और ऑप्शन का मौका दिए जाने हेतु पत्र जारी करने के लिए कॉर्पोरेट ऑफिस सहमत हुआ है। किन्तु अभी तक यह पत्र कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा जारी नही किया गया है। इस संबंध में कॉम पी अभिमन्यु, जीएस ने सौरभ त्यागी, Sr.GM(Estt.) से पुनः चर्चा की। Sr.GM(Estt.) शीघ्र ही यह पत्र जारी करने हेतु सहमत हुए हैं।