22 - Apr - 2022

Hindi translation of "DoT rejects payment of IDA arrears to the Non-Executives of BSNL – BSNLEU has requested the Advocate to proceed with legal action.:

दूरसंचार विभाग ने बीएसएनएल के नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को आईडीए बकाये-IDA arrears के भुगतान को खारिज किया - BSNLEU ने अधिवक्ता को कानूनी कार्रवाई के साथ आगे बढ़ने का अनुरोध किया है।

 

BSNLEU द्वारा दायर मामले में माननीय केरल उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि दिनांक 01.10.2020 से आईडीए वृद्धि का भुगतान बीएसएनएल के नॉन एक्ज़ीक्यूटिव कर्मचारियों को किया जाना चाहिए। हालांकि, इस आदेश को अब तक लागू नहीं किया गया है। BSNLEU आईडीए के बकाये का भुगतान करने के लिए सीएमडी, बीएसएनएल पर दबाव डाल रहा है। अब, यह पता चला है कि दूरसंचार विभाग ने बीएसएनएल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि आईडीए की वृद्धि जो 01.10.2020 से 30.06.2021 तक बकाया है वो नॉन एक्ज़ीक्यूटिव कर्मचारियों को नहीं की जानी चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए, BSNLEU ने माननीय केरल उच्च न्यायालय में अधिवक्ता श्री वीवी सुरेश को माननीय न्यायालय के आदेश के कार्यान्वयन के लिए कानूनी कार्रवाई के साथ आगे बढ़ने के लिए लिखा है।