17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Do not retrench contract workers! Allot funds for payment of wage arrears!! - BSNLEU urges upon the Director (Finance)."

कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की छंटनी नही करें- वेज एरियर्स के भुगतान के लिए फण्ड जारी करें- BSNLEU का डायरेक्टर (फाइनेंस) से अनुरोध...

कॉम पी अभिमन्यु, GS और कॉम स्वपन चक्रबोर्ति, Dy. GS, ने आज श्री एस के गुप्ता, डायरेक्टर (फाइनेंस) से मुलाकात कर निम्न मुद्दों पर चर्चा की...
 
(1) कॉर्पोरेट ऑफिस का वह पत्र जिसमें सर्कल्स को कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की संख्या कम करने हेतु निर्देशित किया गया है। 
(2) महीनों से कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को वेजेस का भुगतान नही होना। 

प्रतिनिधियों ने कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के वेजेस एरियर्स के भुगतान हेतु यथाशीघ्र फण्ड आवंटन की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की छंटनी से मेंटेनेंस कार्य बुरी तरह से प्रभावित होगा। इसके प्रत्युत्तर में डायरेक्टर (फाइनेंस) ने कहा कि BSNL की वित्तीय स्थिति बेहद क्षीण है और फंड्स की उपलब्धता अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी की वित्तीय हालात की वजह से ही उन्हें कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की संख्या में कटौती करने का अप्रिय निर्णय लेने के लिए बाध्य होना पड़ा है, क्योंकि इसके अलावा और कोई पर्याय नही था। फिर भी, प्रतिनिधियों ने डायरेक्टर (फाइनेंस) से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया।