11 - Aug - 2023

Hindi translation of "Do not increase the licence fee for the time being - BSNLEU writes to the CMD BSNL."

*फिलहाल लाइसेंस फी न बढ़ाएं-BSNLEU ने सीएमडी बीएसएनएल को पत्र लिखा।*

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने आवासीय आवास के लिए लाइसेंस फी में वृद्धि की है। इसके बाद, बीएसएनएल कॉर्पोरेट कार्यालय ने भी पत्र जारी कर बीएसएनएल आवासीय आवास के लिए लाइसेंस फी बढ़ा दिया है। प्रबंधन को मालूम है कि पिछले कई वर्षों से फंड की कमी के कारण आवासीय आवासों में मरम्मत नहीं करायी गयी है। कई मामलों में, कर्मचारियों को अपनी जेब से पैसे खर्च करके मरम्मत करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अत: इन परिस्थितियों में लाइसेंस फी बढ़ाना उचित नहीं है। इसलिए, BSNLEU ने सीएमडी बीएसएनएल को पत्र लिखकर फिलहाल लाइसेंस फी न बढ़ाने का अनुरोध किया है।