02 - Jun - 2021

Hindi translation of "Do not hold JE LICE as an online exam – BSNLEU gives item for discussion in the Formal Meeting with the Director (HR)."

JE LICE परीक्षा को ऑनलाइन परीक्षा के रूप में न रखें - BSNLEU निदेशक (एचआर) के साथ औपचारिक बैठक में चर्चा के लिए आइटम देता है।
BSNLEU लंबे समय से मांग कर रहा है कि JE LICE केवल एक ऑफलाइन परीक्षा (Offline exam) के रूप में आयोजित किया जाना चाहिए। इस मांग को उठाने का कारण यह है कि, जो लोग इस परीक्षा में शामिल होते  है, वे हैं टेलीकॉम टेक्नीशियन और असिस्टेंट टेलीकॉम टेक्नीशियन. ये कर्मचारी कंप्यूटर संचालन से परिचित नहीं हैं। लेकिन निगम कार्यालय की भर्ती शाखा JE LICE को ऑनलाइन (Online) परीक्षा के रूप में कराने पर जोर दे रही है। इसलिए, BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) के साथ आगामी औपचारिक बैठक में चर्चा के लिए इसे एक अतिरिक्त मद के रूप में प्रस्तुत किया है ।