17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Do not believe dramas."

 

ड्रामेबाजी पर विश्वास मत कीजिए

06.11.2018 को DoT ने CMD BSNL को पत्र लिखा और स्पष्ट रूप से हमारी प्रमुख मांगों जैसे 3rd पे रिवीजन, BSNL को 4G स्पेक्ट्रम का आवंटन और वास्तविक मूल वेतन पर पेंशन कॉन्ट्रिब्यूशन को रिजेक्ट कर दिया। AUAB के लीडर्स ने 13.11.2018 की मीटिंग में यह बात डायरेक्टर (एच आर) के संज्ञान में लाई और पुरजोर तरीके से अपना विरोध व्यक्त किया। परिणामस्वरूप यह मुद्दा डायरेक्टर (एच आर) द्वारा सेक्रेटरी, टेलीकॉम के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यह ज्ञात हुआ है कि अगले दिन सेक्रेटरी, टेलीकॉम ने उस अधिकारी को,जिसके हस्ताक्षर से पत्र जारी हुआ था, को तलब किया और उनसे पूछा गया कि बगैर सेक्रेटरी, टेलीकॉम को बताए उन्होंने यह पत्र कैसे जारी कर दिया।

जहां तक हमारा सवाल है, ये सब ड्रामेबाजी है और हम इस तरह की कहानियों पर विश्वास नही कर सकते। ये वही सेक्रेटरी, टेलीकॉम है जो माननीय संचार मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासनों पर बगैर कार्यवाही किए आश्वासनों को 8 माह तक दबाए बैठी रही। हम, अब और, इस तरह की कहानी पर विश्वास करने के लिए तैयार नही है। हम अब सीधे सीधे कार्यवाही चाहते हैं। केवल सभी 1.85 लाख कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ही संचार भवन में बैठे लोगों को सार्थक कार्यवाही के लिए बाध्य कर सकती है। अतः किस्से कहानियों पर विश्वास न करें और अनिश्चितकालीन हड़ताल की सफलता के लिए पूर्ण रूप से तैयारी शुरू करें।