Hindi translation of "District general body meetings to be held on 29.12.2022 – circle and district secretaries to note please."
29.12.2022 को होने वाली डिस्ट्रिक्ट जनरल बॉडी की बैठकें - सर्कल एवं जिला सचिव कृपया ध्यान दें।
अखिल भारतीय केंद्र में लिए गए निर्णय के अनुसार BSNLEU के सीएचक्यू ने 29.12.2022 को वेतन वार्ता में हो रहे विकास के बारे में बताने के लिए सर्कल और जिला यूनियनों को डिस्ट्रिक्ट जनरल बॉडी की बैठक आयोजित करने के लिए पहले ही बताया गया है। सीएचक्यु ने वेतन वार्ता पर पहले ही एक नोट भेज दिया है। इस नोट में समाविष्ट मामले को हमारे सदस्यों को डिस्ट्रिक्ट जनरल बॉडी की बैठकों में समझाया जाना चाहिए। सभी जिला सचिवों से अनुरोध है कि इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए डिस्ट्रिक्ट जनरल बॉडी की बैठक अविलंब आयोजित करें। सीएचक्यू नोट का हिंदी अनुवाद आज सर्कल सचिवों व सीएचक्यू पदाधिकारियों को भेजा जा रहा है। गैर-हिंदी भाषी सर्कल सचिवों से अनुरोध है कि वे सीएचक्यू नोट को अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवादित करें और इसे जिला संघों को भेजें। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सर्कल सचिवों से अनुरोध है कि डिस्ट्रिक्ट जनरल बॉडी बैठक की फोटो व रिपोर्ट सीएचक्यू को भिजवाएं।
bsnleuchq@gmail.com 