17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Disciplinary action taken by the All India Centre, to ensure democratic functioning in Chennai Telephones Circle."

ऑल इंडिया सेन्टर द्वारा चेन्नई टेलीफोन सर्किल में प्रजातांत्रिक कार्यसंचालन की सुनिश्चितता के लिए अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई..

विगत कुछ समय से चेन्नई टेलीफोन्स में कुछ गंभीर किस्म की संगठनात्मक समस्याएं चल रही है। सर्किल एग्जीक्यूटिव कमिटी की मीटिंग में अनुशासनहीनता और अनियंत्रित व्यवहार के मामले CHQ के संज्ञान में लाए गए थे। परिस्थिति में सुधार के उद्देश्य से महासचिव स्वयं चेन्नई सर्किल की 4 से 5 सर्किल एग्जीक्यूटिव कमिटी की मीटिंग में कॉम चेल्लप्पा, AGS के साथ उपस्थित हुए हैं। किन्तु, स्थिति में सुधार नही हुआ। विगत 2 सर्किल एग्जीक्यूटिव कमिटी की मीटिंग में , एक बार पुनः, कुछ कॉमरेड्स के अनियंत्रित और अनुशासनहीन व्यवहार की रिपोर्ट्स CHQ को प्राप्त हुई है। इस मुद्दे पर ऑल इंडिया सेन्टर की मीटिंग में भी कई बार चर्चा की जा चुकी है। अंततः, यूनियन के संविधान की धारा 10(b)(ii) के अनुसार, ऑल इंडिया सेन्टर द्वारा एक सर्किल ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी को उनके पद से हटा दिया गया है और एक वर्ष के लिए यूनियन में किसी भी स्तर पर उनके ऑफिस बेयरर बनने पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया है। चेन्नई टेलीफोन सर्किल में प्रजातांत्रिक कार्यसंचालन की सुनिश्चितता के लिए यह अनुशासनात्मक कार्यवाही जरूरी हो गई थी।