17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Disburse October, 2019 salary immediately - BSNLEU writes to CMD BSNL."

अक्टूबर 2019 के वेतन का भुगतान शीघ्र करें- BSNLEU ने CMD BSNL को लिखा....
आज 4 नवंबर हो चुकी है और अक्टूबर 2019 का वेतन भुगतान अभी तक  नही हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है कि मैनेजमेंट यह मान कर चल रहा है कि सितंबर 2019 के वेतन का भुगतान अभी दो सप्ताह पूर्व ही तो हुआ है, ऐसे में अक्टूबर के वेतन के त्वरित भुगतान की जरूरत ही क्या है। मीडिया में वेतन भुगतान समय पर नही होने को ले कर लगातार आ  रही  खबरें BSNL की छवि धूमिल कर रही है और मार्किट में भी अच्छे संकेत नही जा रहे हैं। BSNLEU ने माह अक्टूबर 2019 के वेतन के त्वरित भुगतान की मांग करते हुए CMD BSNL को पत्र लिखा है।