Hindi translation of "Digital Commission (erstwhile Telecom Commission) meeting taking place on 05th February, 2019, to consider restructuring / revival of BSNL and MTNL."
BSNL और MTNL के पुनर्गठन व पुनरुत्थान पर विचार करने के लिए डिजिटल कमीशन (पूर्व में टेलीकॉम कमीशन) की मीटिंग 05 फरवरी 2019 को होने जा रही है..
AUAB और एडिशनल सेक्रेटरी, टेलीकॉम के बीच हुई चर्चा के दौरान यह सूचित किया गया था कि डिजिटल कमीशन (पूर्व में टेलीकॉम कमीशन) की मीटिंग 05 फरवरी 2019 को होगी। इस मीटिंग में BSNL और MTNL के पुनर्गठन व पुनरुत्थान पर चर्चा होगी। BSNL को 4G स्पेक्ट्रम आवंटन के मुद्दे पर भी मीटिंग में चर्चा की जाएगी। यदि 4G स्पेक्ट्रम आवंटन का मुद्दा इस मीटिंग में अनुमोदित हो जाता है तो यह कैबिनेट के अनुमोदन हेतु जाएगा। यह बताना उल्लेखनीय होगा कि इस मीटिंग में नीति आयोग के प्रतिनिधि और सेक्रेटरी (फाइनेंस) भी उपस्थित रहेंगे।
bsnleuchq@gmail.com 