Hindi translation of "Dharna programme with social distancing is to be organised on 26.06.2020."
सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए 26.06.2020 को धरना प्रोग्राम आयोजित किया जाए.
आज (15.06.2020) सम्पन्न BSNLEU की सेंट्रल सेक्रेटेरिएट की मीटिंग में निम्न मुद्दों को लेकर, 26.06.2020 को, सोशल डिस्टनसिंग के साथ,धरना प्रोग्राम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
(1) 4G सर्विस की शुरुआत में देरी :
केंद्र सरकार द्वारा 23.10.2019 को BSNL के लिए रिवाइवल प्लान घोषित किया गया। इस प्लान के अनुसार, 79,000 कर्मचारियों की VRS के तहत छंटनी की जा चुकी है। VRS के अलावा BSNL के रिवाइवल के लिए सरकार द्वारा घोषित अन्य किसी भी कदम पर कार्यवाही नहीं की गई है। BSNL द्वारा 4G सर्विस की शुरुआत न करना, इसमें प्रमुख है। BSNL की 4G सर्विस को रोकने के लिए षड्यंत्र रचा गया है।
(2) BSNL मैनेजमेंट द्वारा विभिन्न मुद्दों का निराकरण नही किए जाना:
BSNL मैनेजमेंट कर्मचारियों की परेशानियों के प्रति असंवेदनशील है। कर्मचारियों को वेतन भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। कोविड-19 की इस विभीषिका के दौरान भी कर्मचारियों के लिए कैशलेस ट्रीटमेंट उपलब्ध नही है। वर्तमान में उपलब्ध मेडिकल सुविधाएं भी छीनी जा रही है। LIC/PLI प्रीमियम और सोसाइटी के डिडक्शन्स का प्रेषण नही होने से भी कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को एक वर्ष से वेजेस का भुगतान नही किया गया है और उनकी वृहद रूप से छंटनी भी की जा रही है। GTI (Group Term Insurance) लागू करने और JTO LICE में छूट (relaxation) में अप्रत्याशित देरी की जा रही है। संक्षेप में यह कि, नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के किसी भी मुद्दे का निराकरण BSNL मैनेजमेंट द्वारा नही किया जा रहा है। मैनेजमेंट, पूर्णरूपेण, कर्मचारियों की परेशानियों के प्रति असंवेदनशील है।
उपरोक्त परिस्थिति के परिप्रेक्ष्य में, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट द्वारा, सोशल डिस्टनसिंग के साथ, 26.06.2020 को धरना प्रोग्राम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कोविड-19 के चलते, मीटिंग ने निर्णय लिया कि बड़े स्थानों पर केवल 10 से 15 साथी धरना में शामिल हों। अन्य जगह, केवल 5 साथी शिरकत करें। तख्तियों के प्रदर्शन (Display of placards) और मीडिया में प्रचार की व्यवस्था आवश्यक रूप से करें।
bsnleuchq@gmail.com 