Hindi translation of "Developments on 3rd Pay Revision."
3rd पे रिवीजन पर हुई प्रगति....
विगत 2 दिनों से CMD BSNL और डायरेक्टर (HR) AUAB के साथ चर्चा कर रहे हैं। उनके द्वारा 3rd पे रिवीजन के संबंध में DoT द्वारा दिए गए प्रस्ताव बाबद जानकारी दी गई। प्रस्ताव अनुसार, 0% फिटमेंट के साथ 3rd पे रिवीजन तत्काल किया जा सकता है। तत्पश्चात, माननीय मंत्री महोदय 5% फिटमेंट के लिए कैबिनेट के समक्ष मुद्दा ले जाएंगे। AUAB में सभी महासचिवों ने आपस मे चर्चा कर सर्वानुमति से निर्णय लिया कि 10% फिटमेंट की हमारी न्यूनतम मांग होनी चाहिए। यह CMD BSNL के माध्यम से DoT को सूचित कर दिया गया है। BSNLEU ऐसा समझती है कि पे रिवीजन 0% फिटमेंट के साथ ही किया जाएगा। हम मंत्री महोदय द्वारा 5% फिटमेंट का प्रस्ताव कैबिनेट के अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करने के आश्वासन पर विश्वास नही कर सकते हैं। हमारा अभी तक का यह अनुभव है कि DoT और माननीय मंत्री महोदय द्वारा जो भी आश्वासन दिए गए उनका पालन नही हुआ। अतः, BSNLEU सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध करती है कि हड़ताल की सफलता हेतु किए जा रहे प्रयास जारी रखें। इस संबंध में जो भी प्रगति होगी, उससे तुरंत अवगत कराया जाएगा।
bsnleuchq@gmail.com 