17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Details of the talks held between the CMD BSNL and the AUAB today."

 

CMD BSNL और AUAB के बीच आज सम्पन्न वार्ता का विवरण...

AUAB के लीडर्स को आज CMD BSNL द्वारा चर्चाओं के लिए आमंत्रित किया गया। कॉम पी अभिमन्यु, GS, BSNLEU और कन्वेनर, कॉम चंदेश्वर सिंह, GS, NFTE और चेयरमैन, कॉम के सेबेस्टिन, GS, SNEA, कॉम सिवकुमार, GS, AIBSNLEA, कॉम बी सी पाठक, कोषाध्यक्ष, FNTO, कॉम सुरेश कुमार, GS, BSNL MS और कॉम एच पी सिंह, GS, BSNLOA, चर्चाओं में शामिल हुए। श्री अरविंद वडनेरकर, डायरेक्टर (HR) और श्री ए एम गुप्ता, GM (SR) भी उपस्थित थे। श्री पी के पुरवार, CMD BSNL ने  प्रबंधन द्वारा VRS पश्चात सेवाओं के रखरखाव हेतु उठाए जा रहे कदम और संपत्ति के मुद्रीकरण (monetisation) हेतु किए जा रहे प्रयासों बाबद विस्तार से बताया। BSNL की 4G सेवाओं की शुरुआत की निश्चित समयावधि वें नही बात सके। उन्होंने आश्वासित किया कि कार्यरत कर्मियों की समस्याओं के निदान हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। AUAB के लीडर्स ने 4G सेवाओं की शुरुआत में हो रही देरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने CMD BSNL से वेतन और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के वेजेस के त्वरित भुगतान और कर्मचारियों के वेतन से काटी जा चुकी कटौतियां संबंधित संस्थाओं को प्रेषित करने का अनुरोध किया। उन्होंने AUAB और मैनेजमेंट के मध्य सेवाओं में सुधार के मुद्दे पर तालमेल (liasion) के अभाव की ओर भी इशारा किया। अंत मे, AUAB के लीडर्स ने CMD BSNL से यह भी कहा कि मैनेजमेंट को धरना, भूख हड़ताल आदि जैसे शांतिपूर्ण आंदोलनों के प्रति असहिष्णुता पूर्ण रवैये का त्याग करना चाहिए। CMD BSNL ने आश्वस्त किया कि  AUAB की चिंताओं का ध्यान रखा जाएगा।