13 - Aug - 2024

Hindi translation of "Denial of the facility of immunity from transfer – General Secretary discusses with the CGM(SR)."

स्थानांतरण से छूट की सुविधा से इनकार - महासचिव ने मुख्य महा प्रबंधक (एसआर) से चर्चा की।

BSNLEU बीएसएनएल की मुख्य मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन होने के बावजूद कुछ सर्किलों में यूनियन के पदाधिकारियों को स्थानांतरण से छूट की सुविधा से वंचित किया जा रहा है। ऐसा ही घटनाक्रम मध्य प्रदेश सर्किल के जबलपुर जिले में फिर से घटित हो रहा है। कल साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने मुख्य महाप्रबंधक (एसआर) सुश्री अनीता जौहरी से मुलाकात की और कार्यकारी संघों के लिए जारी कॉर्पोरेट कार्यालय के निर्देशों के आधार पर जबलपुर में स्थानांतरण से छूट की सुविधा से इनकार किए जाने पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की। महासचिव ने स्पष्ट रूप से बताया कि स्थानांतरण से छूट पर कॉर्पोरेट कार्यालय के निर्देश नोन एक्ज़ीक्यूटिव यूनियनों और एक्ज़ीक्यूटिव एसोसिएशनों के लिए अलग-अलग हैं और यह समस्या तब आती है जब स्थानीय प्रशासन द्वारा इन नियमों को मिला दिया जाता है। मुख्य महाप्रबंधक (एसआर) ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।