23 - Sep - 2024

HIndi translation of "Denial of Immunity from Transfer to the District Treasurer of BSNLEU, Jabalpur – CGM, MP circle, resolves the issue."

BSNLEU, जबलपुर के जिला कोषाध्यक्ष को स्थानांतरण से छूट न दिए जाने का मामला - चीफ जनरल मैनेजर, मध्य प्रदेश सर्कल ने समस्या के समाधान के लिए पत्र जारी किया।

BSNLEU ने कॉर्पोरेट कार्यालय के समक्ष यह मुद्दा उठाया है कि BSNLEU के पदाधिकारियों को स्थानांतरण से छूट नहीं दी जा रही है। BSNLEU ने विशेष रूप से जबलपुर के जिला कोषाध्यक्ष साथी शकील अहमद सिद्दीकी का मामला उठाया है, जिन्हें कॉर्पोरेट कार्यालय के आदेशों का उल्लंघन करते हुए जबलपुर से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है। इस मुद्दे पर बीएसएनएल कॉर्पोरेट ऑफिस के प्रिंसिपलजनरल मैनेजर (एसआर) से भी चर्चा की गई। इसके परिणामस्वरूप, अब यह मुद्दा सुलझ गया है। चीफ जनरल मैनेजर कार्यालय, मध्य प्रदेश सर्कल ने जनरल मैनेजर, जबलपुर को पत्र लिखकर इस विषय पर कॉर्पोरेट कार्यालय के आदेश को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है।