21 - Jun - 2022

Hindi translation of "Demonstrations being organised by AIBDPA tomorrow the 22-06-2022 - participate massively and make the programme a grand success.."

कल दिनांक 22-06-2022 को एआईबीडीपीए द्वारा आयोजित किए जा रहे प्रदर्शनों में बड़े पैमाने पर भाग लें और कार्यक्रम को भव्य  रूप से सफल बनायें ।

जैसा कि पहले ही सूचित किया जा चुका है एआईबीडीपीए ने 22 जून, 2022 को प्रदर्शन आयोजित करने का आह्वान किया है । जिसमें 01-01-2017 से 15% फिटमेंट के साथ पेंशन संशोधन के निपटान की मांग की गई है। मांग पत्र पर चिकित्सा बिलों के शीघ्र निपटान जैसी अन्य मांगें भी हैं ।  BSNLEU, एआईबीडीपीए और बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ की समन्वय समिति ने प्रदर्शनों में पूरी तरह से भाग लेने का फैसला किया है। इसलिए, सीएचक्यू BSNLEU के सर्कल और जिला संघों को प्रदर्शनों में बड़े पैमाने पर भाग लेने और इसे बड़ी सफलता बनाने का आह्वान करता है ।