10 - Oct - 2020
Hindi translation of "Demands of BSNLEU for the campaign and strike programmes."
अभियान और हड़ताल कार्यक्रम के लिए BSNLEU की मांगें.
BSNLEU की 10 और 11 सितंबर, 2020, को सम्पन्न सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग में सितंबर और अक्टूबर माह में व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसका समापन नवम्बर 2020 की हड़ताल के साथ हो। कल ऑनलाइन सम्पन्न ऑल इंडिया सेन्टर की मीटिंग ने तय किया है कि निम्न मांगों के साथ अभियान और हड़ताल आयोजित की जाएगी।
- BSNL की 4G सेवा तत्काल शुरू की जाए। उपकरण प्राप्ति में प्राइवेट ऑपरेटर की तुलना में कोई भेदभाव नही किया जाए।
- तृतीय वेज रिवीजन का निराकरण किया जाए।
- कार्यों की आउटसोर्सिंग के जरिए कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की छंटनी नही की जाए। छंटनी किए गए कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को वापिस लिया जाए। उनके वेज एरियर्स का शीघ्र भुगतान किया जाए।
- 01.01.2017 से पेंशन रिवीजन का निराकरण किया जाए।
- नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के लिए नई प्रमोशन पॉलिसी लागू की जाए।
- कोविड-19 की वजह से दिवंगत हुए कर्मचारियों को रु 10 लाख का कैश मुआवजा दिया जाए। अधिकृत हॉस्पिटल्स में कैशलेस उपचार सुविधा सुनिश्चित की जाए।
- JTO LICE, JAO LICE, JE LICE और TT LICE त्वरित आयोजित की जाए।
- नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के लिए ग्रुप टर्म इश्युरंस (GTI) सुविधा शुरू की जाए।
- सीधे भर्ती हुए कर्मचारियों के लिए 30% सुपरएन्युएशन लाभ लागू किए जाएं।
- कैज्युअल लेबर्स के वेजेस संशोधित किए जाएं।
✖
bsnleuchq@gmail.com 