Hindi translation of "Deliberate non-payment of IDA arrears and denial of JTO, JAO, JE and TT promotions to the Non-Executives - organise lunch hour demonstrations on 24.02.2022."
आईडीए बकाये का जानबूझकर भुगतान नहीं करना और नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को जेटीओ, जेएओ, जेई और टीटी पदोन्नति से इनकार करना : - दिनांक 24.02.2022 को दोपहर के भोजन अवकाश में प्रदर्शनों का आयोजन करें।
दिनांक 17-02-2021 को माननीय केरल उच्च न्यायालय ने कहा कि, बीएसएनएल के नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के आईडीए को स्थगित करना गलत था और आदेश दिया कि बकाया आईडीए का भुगतान उन्हें किया जाना चाहिए। इस आदेश को दिए हुए पहले से ही 12 महीने हो चुके हैं। दिनांक 02-08-2021 को, डीपीई ने 01-10-2020, 01-01-2021 और 01-04-2021 से आईडीए वृद्धि की दरों की घोषणा की है। डीपीई द्वारा आदेश जारी करने के बाद 6 महीने हो चुके है। हालांकि, सीएमडी, बीएसएनएल द्वारा नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को आईडीए बकाया के भुगतान में जान बूजकर देरी की जा रही है।
इसके अलावा, प्रबंधन पदोन्नति के मामले में नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के साथ भेदभाव कर रहा है । एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए, दिनांक 31.01.2020 (वीआरएस लागू होने से पहले) के रूप में मौजूद रिक्त पदों की गिनती करते हुए पदोन्नति दी जाती है। हालांकि, नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के मामले में, प्रबंधन ने जेटीओ, जेई और टीटी के कैडरों में अधिकतम पदों को समाप्त कर दिया है, जो दिनांक 31-01-2020 तक मौजूद थे। यह "पुनर्गठन" के नाम पर किया गया है। अब, जेटीओ एलआईसी की घोषणा की गई है, लेकिन, 12 सर्किलों में एक भी रिक्त पद नहीं है। 4 सर्किल में सिर्फ सिंगल डिजिट में वैकेंसी हैं। जेई एलआईसीई और टीटी एलआईसीई में भी यही हाल होने जा रहा है। इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।
इसके अलावा, प्रबंधन जेएओ भर्ती नियमों में कड़ी शर्तें लगा रहा है, ताकि कोई भी सीनियर टीओए जेएओ न बन सके। साथ ही ई-ऑफिस सिस्टम में नॉन एग्जिक्यूटिव्स को साइड लाइन किया जा रहा है। सीनियर टीओए को पासवर्ड उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। निदेशक (मानव संसाधन) द्वारा दिया गया आश्वासन कि, सीनियर टीओए के 20% को ई-ऑफिस में पासवर्ड प्रदान किया जाएगा, को लागू नहीं किया गया है।
बीएसएनएलईयू की अखिल भारतीय केंद्र की बैठक दिनांक 18-02-2022 को आयोजित की गई, जिसमें दिनांक 24-02-2022 को बड़े पैमाने पर दोपहर के भोजन अवकाश में प्रदर्शनों का आयोजन करने का आह्वान किया गया है। सीएचक्यू सर्कल और जिला यूनियनों को अधिकतम लामबंदी करने और दोपहर के भोजन अवकाश में प्रदर्शनों को सफल बनाने का आह्वान करता है।
bsnleuchq@gmail.com 