29 - May - 2024

Hindi translation of "Define the “Duties & Responsibilities of the Non-Executive cadres- BSNLEU writes to the CMD BSNL."

नोन एक्ज़ीक्यूटिव संवर्गों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को परिभाषित करें- BSNLEU ने बीएसएनएल के सीएमडी को लिखा पत्र।

BSNLEU लगातार मांग कर रहा है कि विभिन्न नोन एक्ज़ीक्यूटिव संवर्गों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को परिभाषित किया जाना चाहिए। इससे पहले, पीएंडटी विभाग और दूरसंचार विभाग में ऐसे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से परिभाषित किया गया था। हालांकि, बीएसएनएल के गठन के बाद प्रबंधन ने विभिन्न संवर्गों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को परिभाषित नहीं किया है। इससे नोन एक्ज़ीक्यूटिव संवर्गों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के संबंध में अस्पष्टता पैदा हो रही है। उदाहरण के लिए,  जेई संवर्ग को जबरन बीबीएम (भारतनेट बिजनेस मैनेजर) का पद दिया जा रहा है। प्रबंधक शब्द से ही स्पष्ट है कि यह अधिकारियों की जिम्मेदारी है। लेकिन जेई पर जबरन बीबीएम थोपा जा रहा है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि नोन एक्ज़ीक्यूटिव संवर्गों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को परिभाषित नहीं किया गया है। आज BSNLEU ने एक बार फिर सीएमडी बीएसएनएल को पत्र लिखकर मांग की है कि नोन एक्ज़ीक्यूटिव संवर्गों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को जल्द से जल्द परिभाषित किया जाना चाहिए।