18 - Jan - 2023

Hindi translation of "Declaration of the results of the special JTO LICE"

विशेष जेटीओ एलआईसीई के परिणामों की घोषणा।

विशेष जेटीओ एलआईसीई 18.12.2022 को आयोजित किया गया था।  इस परीक्षा के परिणामों की घोषणा के संबंध में साथी पी.  अभिमन्यु, महासचिव ने आज सुश्री समिता लूथरा, जनरल मैनेजर (Rectt) और श्री सौरभ त्यागी, प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (Estt) के साथ चर्चा की।  इन अधिकारियों की जानकारी के अनुसार माननीय प्रिंसिपल सीएकेट-CAT, नई दिल्ली द्वारा पीडब्ल्युडी को आरक्षण के संबंध में स्टे जारी किया गया है।  इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 30-01-2023 है.  विशेष जेटीओ एलआईसीई के परिणामों की घोषणा इस सुनवाई के परिणाम पर निर्भर करेगी।