17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Decisions of the meeting of unions and associations, held yesterday the 07.10.2019."

कल दिनांक 07-10-2019 को सम्पन्न यूनियन्स और एसोसिएशन्स की मीटिंग में लिए गए निर्णय...
कल दिनांक 07-10-2019 को नई दिल्ली में यूनियन्स और एसोसिएशन्स की मीटिंग हुई। मीटिंग में BSNLEU, SNEA, AIBSNLEA, AIGETOA, FNTO, BSNL MS, AIBSNLOA, BSNL ATM और BSNL OA के महासचिव/ प्रतिनिधि उपस्थित थे। कॉम के. सेबेस्टिन, GS, SNEA ने अध्यक्षता की। मीटिंग में, कर्मचारियों को सितंबर 2019 के वेतन का भुगतान, कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के वेजेस और इलेक्ट्रिसिटी बिल का भुगतान जैसे मुद्दों के साथ साथ बीएसएनएल के रिवाइवल के मुद्दों की समीक्षा की गई। मीटिंग में प्रस्तावित किया गया कि अब अविलंब आंदोलन को तीव्र करने की जरूरत है। आंदोलन/ कैंपेन करने के विभिन्न तरीकों पर विचार विमर्श हुआ। अंत में यह तय किया गया कि इस पर अन्य यूनियन्स व एसोसिएशन्स से चर्चा पश्चात 11.10.2019 को आगामी रूपरेखा घोषित की जाएगी।