17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Decisions of the AUAB meeting held on 20-02-2019.."

AUAB की 20-02-2019 को सम्पन्न मीटिंग के निर्णय...

आज 3 दिवसीय हड़ताल की समीक्षा करने और साथ ही आगामी आंदोलन हेतु रूपरेखा तय करने के लिए AUAB की मीटिंग हुई। AUAB के सभी घटकों के महासचिव व वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। मीटिंग में उन सभी एग्जीक्यूटिव्ज व नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त किया गया जिनके सहयोग से 3 दिन की ऐतिहासिक रूप से सफल हड़ताल हुई। मीटिंग में सर्किल और जिला स्तरीय AUAB को सफलतापूर्वक हड़ताल आयोजित करने के लिए बधाई दी गई। मांगपत्र में शामिल मुद्दों के निराकरण के लिए आंदोलन आगे बढ़ाने हेतु निम्न निर्णय लिए गए। 


1. समीपस्थ सर्कल्स के कॉमरेड्स को संगठित कर  06.03.2019 को PMO पर मार्च।
2. सभी सांसदों को 28.02.2019 तक ज्ञापन दिए जाएं।
3. माननीय प्रधानमंत्री और माननीय संचार राज्य मंत्री को ट्वीटर पर मैसेज प्रेषित किए जाएं।
4.  जहाँ जहाँ संभव हो, माननीय संचार राज्य मंत्री से हमारे कॉमरेड्स द्वारा मुलाकात की जाए।