17 - Sep - 2020

Hindi translation of decisions of the AUAB meeting held on 03.12.2018.

ऑल यूनियन्स एंड एसोसिएशन्स ऑफ बीएसएनएल (AUAB)

आज 03.12.2018 को AUAB के चेयरमैन कॉम चंदेश्वर सिंह की अध्यक्षता में AUAB की मीटिंग सम्पन्न हुई। मीटिंग में माननीय संचार राज्य मंत्री श्री मनोज सिन्हा से AUAB के साथ हुई चर्चा की समीक्षा की गई। मीटिंग के निष्कर्ष निम्नानुसार है।

(1) AUAB के कॉल को BSNL के सभी एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव का अद्भुत प्रतिसाद (रिस्पांस) व सहयोग मिला।

(2) फलस्वरूप 02.12.2018 को AUAB और सेक्रेटरी, टेलीकॉम के बीच और आज 03.12.2018 को AUAB और माननीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के बीच गंभीरता के साथ चर्चा हुई।

(3) उपर्युक्त चर्चा के दौरान माननीय संचार राज्य मंत्री और सेक्रेटरी, टेलीकॉम के द्वारा निम्न खुलासा किया गया।

  (a) बीएसएनएल को स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए कैबिनेट के अनुमोदन हेतु प्रकरण यथाशीघ्र कैबिनेट को प्रस्तुत किया जाएगा। इस हेतु विभिन्न संबंधित मंत्रालयों (नोडल मिनिस्ट्रीज) से विचार विमर्श (interaction) के लिए DOT के वरिष्ठ अधिकारी को डेप्यूट किया जाएगा।
  (b) बीएसएनएल से रिटायर्ड कर्मियों के पेंशन रिवीजन को कार्यरत कर्मियों के वेज रिवीजन से अलग (delink) किया जाएगा और पेंशन का रिवीजन शीघ्र ही किया जाएगा। 
  (c)  बीएसएनएल द्वारा पेंशन कॉन्ट्रिब्यूशन के भुगतान हेतु गवर्नमेंट के नियम लागू किए जाएंगे।
  (d) बीएसएनएल के डायरेक्ट रिक्रूट कर्मचारियों के 30% सुपरएन्युएशन बेनिफिट्स के संबंध में CMD BSNL ने आश्वासित किया कि बीएसएनएल के डायरेक्ट रिक्रूट कर्मचारियों के पेंशन कंट्रीब्यूशन में 3% की वृद्धि मार्च 2019 तक की जाएगी और शेष 4% की वृद्धि अगले चरण में होगी। स्टैण्डर्ड पे स्केल के मसले पर AUAB ने BSNL के प्रस्ताव को लागू करने की मांग की। मंत्री महोदय ने इसे कंसीडर करने हेतु DOT के अधिकारियों को निर्देश दिए।
  (e) बीएसएनएल एम्प्लॉईज के 3rd PRC के मुद्दे पर AUAB की मीटिंग में महसूस किया गया कि इस मुद्दे के निदान हेतु DOT और बीएसएनएल मैनेजमेंट को कुछ और समय दिया जाए।

स्थिति की विस्तृत रूप से समीक्षा करने के बाद मीटिंग में सर्वानुमति से आगामी सूचना तक हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया।