17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Decisions of the 9th All India Conference, held at Mysuru."

मैसुरु में सम्पन्न 9वीं ऑल इंडिया कांफ्रेंस में लिए गए निर्णय।


(1)  8 और 9 जनवरी 2018 को होने वाली 2 दिवसीय हड़ताल की सफलता हेतु पूर्ण प्रयास किए जाएं। हड़ताल में शामिल होने वाले अन्य संगठनों के साथ मिल कर संयुक्त अभियान की कोशिश की जाए।

(2)  यूनियन द्वारा कॉन्ट्रैक्ट और कैज्युअल वर्कर्स की समस्याओं के निदान हेतु गंभीरता के साथ प्रयास किए जाएं। कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा जारी आदेश अनुसार न्यूनतम वेज लागू करवाना, EPF और ESI स्कीम्स लागू करना, कॉर्पोरेट ऑफिस के निर्देश अनुसार वर्कर्स की छंटनी, BSNL CCWF के प्रमुख कार्यकर्ताओं पर प्रताड़नात्मक कार्यवाही, 7th CPC के अनुसार TSMs और कैज्युअल लेबरर्स के वेजेस का रिवीजन और शेष बचे कैज्युअल लेबरर्स का नियमितीकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को ले कर BSNLEU और BSNL CCWF द्वारा संयुक्त रूप से आंदोलनात्मक कार्यवाही की जाए।

(3)  बीएसएनएल के वित्तीय उन्नयन (financial revival) के मुद्दे पर यूनियन गंभीरता के साथ ध्यान केंद्रित करें। AUAB द्वारा कंपनी की  सेल्स और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए " बीएसएनएल एट योर डोर स्टेप्स " गतिविधि संचालित करने का आव्हान किया जा चुका है। कंपनी को शीघ्र ही 4G स्पेक्ट्रम मिलने की संभावना है और उसके बाद बीएसएनएल अपनी 4G सेवा शुरू करेगा। इसके साथ ही यदि सारे कर्मचारी  " बीएसएनएल एट योर डोर स्टेप्स " मूवमेंट में स्वयं को झोंक देते हैं तो निःसंदेह बीएसएनएल के रिवाइवल की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा। BSNLEU को इस हेतु पहल करनी चाहिए।

(4)  ऑल यूनियन्स एंड एसोसिएशन्स ऑफ बीएसएनएल (AUAB), बीएसएनएल के एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव के सभी प्रमुख संगठनों के एकीकृत मंच (यूनाइटेड प्लेटफार्म) के रूप में उभरा है। ऑल इंडिया लेवल पर AUAB ने प्रजातांत्रिक तरीके से कार्य करना शुरू कर दिया है। इसी तरह, सर्किल और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर भी AUAB की कार्यशैली को सुदृढ़ बनाना चाहिए। 

(5)  द ऑल इंडिया वर्किंग वूमेन्स कोआर्डिनेशन कमिटी (BSNL WWCC), जो कि BSNLEU की एक उप समिति है, अखिल भारतीय स्तर पर कार्य कर रही है। कुछ सर्कल्स में भी, सर्किल लेवल की कमिटी का गठन हो चुका है। अभी तक जिन सर्कल्स में इस तरह की कमिटी का गठन नही हुआ है, उन सर्कल्स में गठन हेतु आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएं।

(6)  BSNL WWCC की ऑल इंडिया कन्वेनर, BSNLEU की सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग्स में स्थायी आमंत्रित रहेंगी।

(7)  ऑल इंडिया यूनियन द्वारा भोपाल में ऑल इंडिया यंग वर्कर्स कन्वेंशन आयोजित किया जा चुका है। कुछ सर्कल्स में भी यह कन्वेंशन हो चुका है। शेष सर्कल्स में भी यह कन्वेंशन आयोजित किया जाए, यथा संभव 31 मार्च 2019 तक।

(8)  अलग अलग स्तर पर आयोजित अधिवेशनों व सीईसी में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा करना बेहद जरूरी है। यह सुनिश्चित करने के लिए, यह निर्णय लिया गया कि यूनियन द्वारा संपादित कार्यों की  "मध्यावधि समीक्षा" (मिड टर्म रिव्यु) ऑल इंडिया, सर्किल व डिस्ट्रिक्ट लेवल पर की जाए।