14 - Feb - 2023

Hindi translation of “Decision of the All India Centre on the Mazdoor Kisan Rally – circle and district unions to note please.”

मजदूर किसान रैली पर अखिल भारतीय केंद्र का फैसला - सर्कल व जिला यूनियन कृपया ध्यान दें।

 

दिनांक 04.02.2023 को आयोजित BSNLEU की ऑनलाइन सीईसी बैठक में सर्वसम्मति से 05 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली मजदूर किसान रैली में सामूहिक रूप से भाग लेने का निर्णय लिया गया। सीईसी बैठक में कर्मचारियों के बीच प्रभावी अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया गया और साथ ही मजदूर किसान रैली की मांगों को लेकर आम जनता के बीच भी व्यापक प्रचार अभियान आयोजित करने का निर्णय किया गया।  इस संबंध में कल दिनांक 13.02.2023 को आयोजित अखिल भारतीय केन्द्र की ऑनलाइन बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए हैं :

 

१.  मजदूर किसान रैली में अधिक से अधिक संख्या में साथियों को जुटाना।

२. दिनांक 24.02.2023 को डिस्ट्रिक्ट जनरल बॉडी की बैठक आयोजित करना,मजदूर किसान रैली के मांगों के के बारे में जानकारी देना ।  सीएचक्यू डिस्ट्रिक्ट जनरल बॉडी बैठकों में रिपोर्ट करने के लिए एक नोट भेजेगा।

३. दिनांक 10.03.2023 को प्रदर्शन एवं गेट मीटिंग आयोजित करना।

४. दिनांक 13.03.2023 से 18.03.2023 तक कर्मचारी से मुलाकात अभियान का आयोजन करना।

५.  27, 28, 29 व 31 मार्च, 2023 को स्ट्रीट कॉर्नर मीटिंग आयोजित करना।

६. सीएचक्यू मजदूर किसान रैली के लिए मांगों का चार्टर लेकर हिंदी और अंग्रेजी में पोस्टर छपवाएगा।

 

 सभी सर्कल और जिला यूनियनों से अनुरोध है कि उपरोक्त अभियानों को सफल बनाने के लिए सभी प्रयास करें।