Hindi translation of "Deadlock in the Wage Negotiations - BSNLEU and NFTE BSNL write joint letter to the CMD BSNL, demanding his intervention."
वेज नेगोशिएशन में गतिरोध - BSNLEU और एनएफटीई बीएसएनएल ने सीएमडी, बीएसएनएल को संयुक्त पत्र लिखकर उनके हस्तक्षेप की मांग की।
साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव, BSNLEU और साथी चंदेश्वर सिंह, महासचिव, एनएफटीई बीएसएनएल ने वेज नेगोशिएशन के संबंध में सीएमडी, बीएसएनएल को एक संयुक्त पत्र लिखा है। पत्र में निम्नलिखित बिन्दुओं का उल्लेख किया गया है।
निम्नलिखित कारणों से नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के वेज नेगोशिएशन में गतिरोध हुआ है :
- नए वेतनमान दिनांक 27-07-2018 को आयोजित वेज नेगोशिएशन कमिटी की बैठक में नोन एक्ज़िक्यूटिव्स को पहले ही अंतिम रूप दे दिया गया है। लेकिन, अब, प्रबंधन पेंशन अंशदान पर कंपनी के खर्च को कम करने के नाम पर उन वेतनमानों के न्यूनतम और अधिकतम में कटौती करना चाहता है। तृतीय पीआरसी ने पहले ही एक्ज़िक्यूटिव्स के वेतनमान दिए हैं। बीएसएनएल प्रबंधन के पास उन वेतनमानों में कटौती करने की कोई शक्ति नहीं है। फिर, प्रबंधन केवल नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के वेतनमान में ही कटौती क्यों करना चाहता है ?
- प्रबंधन का कहना है कि, वे अभी वेतन समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करना चाहते हैं, लेकिन नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के वेतनमान को केवल अंतिम रूप देना चाहते हैं और उन्हें डीओटी को भेजना चाहते हैं। यह हमें मंजूर नहीं है।
- प्रबंधन का कहना है कि, भत्तों को अभी संशोधित नहीं किया जा सकता है। बीएसएनएल के गठन के बाद से कर्मचारियों के भत्तों में संशोधन नहीं किया गया है। इसलिए भत्तों में संशोधन किया जाना चाहिए।
BSNLEU और एनएफटीई बीएसएनएल के दोनों महासचिवों ने गतिरोध को हल करने के लिए सीएमडी, बीएसएनएल के हस्तक्षेप की मांग की है।
bsnleuchq@gmail.com 