01 - Jul - 2022

Hindi translation of "Deadlock in BSNL’s 4G launching – BSNLEU writes to Shri Ashwini Vaishnaw, Hon’ble Minister of Communications."

BSNLEU ने बीएसएनएल के 4G लॉन्चिंग में पैदा हुए गतिरोध के बारे में माननीय संचार मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। 

BSNLEU ने बीएसएनएल के 4G लॉन्चिंग में उत्पन्न गतिरोध के संबंध में माननीय संचार मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखा है । कल लिखे पत्र में BSNLEU ने बताया है कि टीसीएस ने अभी तक प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (पीओसी) को पूरा नहीं किया है । इसका अर्थ यह है कि टीसीएस ने यह साबित नहीं किया है कि उसके पास बीएसएनएल को 4G उपकरण की आपूर्ति करने के लिए अपेक्षित प्रौद्योगिकी है । इसके अलावा, 6,000 बीटीएस खरीदने के लिए बीएसएनएल द्वारा 31 मार्च, 2022 को दिए गए खरीद आदेश को भी टीसीएस द्वारा अनुमोदित नहीं किया गया है । BSNLEU ने यह भी बताया है कि बीएसएनएल बीटीएस के उन्नयन के माध्यम से दक्षिण और पश्चिम क्षेत्रों में नोकिया द्वारा अपनी 4G सेवा को तेजी से शुरू कर सकता है ।