Hindi translation of "Cutting down the ceiling for Outdoor Treatment from 23 days’ pay to 15 days’ pay –Chief Labour Commissioner acts on BSNLEU’s letter and advises CMD BSNL to take appropriate action."
आउटडोर ट्रीटमेंट हेतु वेतन सीलिंग 23 दिन से कम कर 15 दिन किए जाना... मुख्य श्रम आयुक्त (CLC) द्वारा BSNLEU के पत्र का संज्ञान लिया गया और CMD BSNL को उचित कार्यवाही की सलाह दी गई...
आउटडोर ट्रीटमेंट हेतु वेतन सीलिंग 23 दिन से कम कर 15 दिन करने हेतु कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा 08.05.2020 को एक पत्र जारी किया गया था। BSNLEU द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए CMD BSNL को 23 दिन सीलिंग की पुनर्बहाली की मांग करते हुए कड़ा पत्र लिखा गया। इस पत्र की प्रति CLC को भी दी गई थी। इस पर कार्यवाही करते हुए, CLC ने CMD BSNL को ई मेल प्रेषित कर BSNLEU के पत्र पर यथोचित कार्यवाही करने की सलाह दी है। जाहिर है, आउटडोर ट्रीटमेंट के लिए वेतन सीलिंग कम करने हेतु BSNL मैनेजमेंट द्वारा की गई कार्यवाही CLC को भी उचित नही लगी, विशेष रूप से तब, जब देश कोरोना वायरस से उत्पन्न बीमारी के संकट का सामना कर रहा है।
bsnleuchq@gmail.com 