Hindi translation of "Criticising the Prime Minister is not sedition - Supreme Court quashed the sedition case against journalist Vinod Dua."
प्रधानमंत्री की आलोचना करना राजद्रोह नहीं है - सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ देशद्रोह का मामला रद्द कर दिया ।
सुप्रीम कोर्ट ने आज दिए गए एक ऐतिहासिक फैसले में नामी पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ दायर देशद्रोह के मामले को रद्द कर दिया है। विनोद दुआ के खिलाफ आरोप है कि, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर वोट पाने के लिए ' मौतों और आतंकी हमलों ' का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था ।इसके लिए विनोद दुआ के खिलाफ देशद्रोह केस दर्ज किया गया है। क्या प्रधानमंत्री की आलोचना क्या देश द्रोह है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि "नहीं" और विनोद दुआ के खिलाफ दायर राजद्रोह के मामले को रद्द कर दिया है। केदार नाथ सिंह मामले में दिए गए 1962 के फैसले में उच्चतम न्यायालय ने व्यवस्था दी है कि भाषणों और अभिव्यक्तियों को देशद्रोही कहा जा सकता है, तभी भाषण हिंसा या जन अव्यवस्था के लिए उकसाना है।
bsnleuchq@gmail.com 