25 - Sep - 2020

Hindi translation of "Corporate Office sends funds to the circles for clearing the Society dues up to August, 2020."

कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा, अगस्त, 2020 तक के सोसाइटी ड्यूज क्लियर करने के लिए फंड्स प्रेषित....

BSNL कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा, अगस्त, 2020 तक की अवधि तक कर्मचारियों के वेतन से काटे जा चुके  सोसाइटी ड्यूज की राशि प्रेषित करने के लिए, सर्कल्स को फंड्स आवंटित कर दिए गए हैं। BSNLEU, और साथ ही  AUAB द्वारा कई आंदोलनों के दौरान, कर्मचारियों के वेतन से काटे जा चुके सोसाइटी ड्यूज, सोसाइटी को प्रेषित करने के लिए मांग की गई थी। आज दिनांक तक, सोसाइटी ड्यूज क्लियर करने के लिए फंड्स प्राप्त हो जाने से, कर्मचारियों को परेशान करने वाली एक चिंतनीय समस्या का निराकरण हो गया है।