Hindi translation of "Corporate Office releases funds for part payment of wages to contract workers."
कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को वेजेस के आंशिक भुगतान हेतु फण्ड जारी...
देश भर में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को विगत 4 माह से वेजेस का भुगतान नही किया गया है। कॉम पी अभिमन्यु,जीएस, श्री एस के गुप्ता, डायरेक्टर (फाइनेंस) से मिले और उन्होंने इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा की। जीएस ने मांग की कि कम से कम, बकाया वेजेस में से कुछ राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए जिससे कि कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स अपने परिवार को भूखों मरने की स्थिति से बचा सके। डायरेक्टर (फाइनेंस) ने आवश्यक कार्यवाही हेतु आश्वासित किया। आज श्री पी सी भट्ट, सीनियर जीएम, CBB (कॉर्पोरेट बजट एंड बैंकिंग) ने महासचिव को बताया कि कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के बकाया वेजेस के एक तिहाई के बराबर फंड्स सभी सर्कल्स को कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के वेजेस के भुगतान हेतु प्रेषित कर दिए गए हैं।
bsnleuchq@gmail.com 