11 - Sep - 2024

Hindi translation of "Corporate Office letter conveying the list of sensitive posts."

कॉरपोरेट कार्यालय द्वारा संवेदनशील पदों की सूची प्रेषित करने वाला पत्र।

कॉरपोरेट कार्यालय द्वारा दिनांक 28.08.2024 को पत्र जारी किया गया है, जिसमें कॉर्पोरेट कार्यालय, सीजीएम कार्यालय, एसएसए एवं व्यावसायिक इकाईयां, टेलीकॉम फैक्ट्री तथा सिविल एवं इलेक्ट्रिकल विंग में संवेदनशील पदों की सूची संलग्न है। पत्र में आगे कहा गया है कि, इन संवेदनशील पदों पर तैनात अधिकारियों को दो/तीन वर्ष में एक बार रोटेट किया जाना चाहिए, ताकि निहित स्वार्थों को विकसित होने से रोका जा सके। इस पत्र में निहित कॉर्पोरेट कार्यालय के निर्देशों का कड़ाई से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए यह पत्र सर्किल एवं जिला यूनियनों को प्रसारित किया जा रहा है।