Hindi translation of "Corporate Office circle union of BSNLEU dissolved - All India Centre takes the decision in view of serious violation of discipline."
BSNLEU की कॉर्पोरेट ऑफिस सर्किल यूनियन भंग- अनुशासन उल्लंघन के परिप्रेक्ष्य में ऑल इंडिया सेन्टर का निर्णय...
BSNLEU की कॉर्पोरेट ऑफिस सर्किल यूनियन के सभी सर्किल पदाधिकारी 18.02.2019 से हुई तीन दिवसीय हड़ताल में शामिल नही हुए। 8 और 9 जनवरी 2019 की दो दिवसीय हड़ताल में भी उन्होंने शिरकत नही की। ये हायर बॉडीज के निर्णयों का गंभीर उल्लंघन है। इस मुद्दे पर आज 15.03.2019 को सम्पन्न BSNLEU के ऑल इंडिया सेन्टर की मीटिंग में विस्तृत चर्चा हुई। अंत में,ऑल इंडिया सेन्टर ने BSNLEU की कॉर्पोरेट ऑफिस सर्किल यूनियन को भंग करने का निर्णय लिया। साथ ही, मीटिंग ने सर्किल यूनियन पुनर्गठित करने के लिए महासचिव को अधिकृत किया।
bsnleuchq@gmail.com 