17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Corporate media trying to fool the people on the 4G tender issue."

BSNL के 4 G टेंडर मुद्दे पर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहा कॉर्पोरेट मीडिया। 

कॉर्पोरेट मीडिया (इकोनॉमिक टाइम्स दिनांक 06 जुलाई, 2020) द्वारा इस समाचार को प्रमुखता से फैलाया जा रहा है कि, टेक महिंद्रा 4 जी उपकरणों की आपूर्ति के लिए BSNL के टेंडर में बोली लगाएगा।  यह भी बताया जा रहा है कि, टेक महिंद्रा BSNLको 4 जी उपकरणों की आपूर्ति करने में, ITI के साथ भागीदारी करेगा।  इसमें कोई शक नहीं है कि, टेक महिंद्रा भारत में 5 वीं सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है।  लेकिन, यह भी सच है कि इनके पास 4 G उपकरणों के निर्माण की तकनीक उपलब्ध नहीं है।  हम यह भी जानते हैं कि, ITI केवल एक एजेंट के रूप में काम कर रहा है, कमीशन कमाने के लिए, बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNC) से दूरसंचार उपकरण खरीदने और BSNL को आपूर्ति करने के लिए। ITI के पास मोबाइल उपकरणों के निर्माण करने की अपनी कोई तकनीक नहीं है।

 

इन परिस्थितियों में, कॉर्पोरेट मीडिया केवल आम जनता को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहा है।  ऐसी गलत खबर क्यो फैलाई जा रही है तो , सिर्फ केवल BSNL के 4 G टेंडर को रद्द करने की सरकार की कार्रवाई को सही ठहराने के लिए । लेकिन यह निर्णय गलत था आज उसे सही करने में सरकारी तंत्र के साथ मीडिया आ गया है।  सब कॉरपोरेट मीडिया को इन गलत चीजों से बचना चाहिए और भारत के जनता को सही सही जानकारी देना चाहिए कि किस भारतीय कंपनी ने 4 G तकनीक (टेक्नोलॉजी) को विकसित किया है और वह 4 G मोबाइल नेटवर्क को चालू करने में BSNL  की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है।