Hindi translation of "Corporate Management initiates disciplinary action to break the unity of the Executives and Non-Executives - AUAB will decide appropriate action to defend the unity.".
कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा एग्जीक्यूटिव्ज और नॉन एग्जीक्यूटिव्ज की एकता को तोड़ने के लिए अनुशासनात्मक कार्यवाही की पहल- एकता की रक्षा के लिए AUAB द्वारा यथोचित कार्यवाही का निर्णय...
नॉन एग्जीक्यूटिव्ज की यूनियन्स और एग्जीक्यूटिव्ज के एसोसिएशन्स द्वारा बीएसएनएल को मुनाफे में लाने के लिए संयुक्त रूप से "कस्टमर डिलाइट ईयर", "सर्विस विथ ए स्माइल", "बीएसएनएल एट योर डोर स्टेप" जैसे कई कार्यक्रम शुरू किए गए थे। एग्जीक्यूटिव्ज और नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के इन साझा प्रयासों की वजह से ही आज भी बीएसएनएल सर्वाइव कर रहा है। लेकिन, बीएसएनएल कॉर्पोरेट मैनेजेमेंट की सोच है कि एग्जीक्यूटिव्ज और नॉन एग्जीक्यूटिव्ज मिल कर कोई भी संयुक्त आंदोलन नही करे। अभी हाल ही में हुई 3 दिवसीय हड़ताल के लिए बीएसएनएल मैनेजमेंट ने एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के लीडर्स पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करना शुरू कर दिया है। उन्हें कारण बताओ नोटिस (show cause notice) दिए जा रहे हैं। यह और कुछ नही, बल्कि, मैनेजमेंट द्वारा एग्जीक्यूटिव्ज और नॉन एग्जीक्यूटिव्ज की एकता को तोड़ने के लिए उकसाने वाली कार्यवाही है। कॉर्पोरेट ऑफिस की एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के लीडर्स को प्रताड़ित (victimise) करने के लिए यह प्रतिशोधात्मक व मनमानीपूर्ण कार्यवाही स्वीकार्य नही है। कॉर्पोरेट ऑफिस को एग्जीक्यूटिव्ज और नॉन एग्जीक्यूटिव्ज की एकता को तोड़ने की इजाज़त हम नही देंगे। कल AUAB की मीटिंग होने जा रही है जिसमें कॉर्पोरेट मैनेजेमेंट के मनमाने पूर्ण व्यवहार से निपटने के लिए उचित कार्यवाही हेतु रूपरेखा तय की जाएगी।
bsnleuchq@gmail.com 