Hindi translation of "Constitution of circle and Local Councils."
सर्कल एवं लोकल काउंसिलों का गठन - सर्कल एवं जिला सचिव कृपया ध्यान दें ।
सीएचक्यू के संज्ञान में लाया गया है कि काउंसिलों के लिए भेजे गए नामांकन कुछ सर्कल/जिला यूनियनों को सीएचक्यू द्वारा जारी नहीं किए गए हैं । सत्यापन करने पर पता चला कि वास्तव में वे नामांकन सीएचक्यू को प्राप्त नहीं हुए हैं। जहां तक सीएचक्यू का संबंध है, सर्कल सचिवों द्वारा भेजे गए नामांकन एक या दो दिन के भीतर जारी कर दिए जाते हैं। अतः सर्कल एवं जिला सचिवों से अनुरोध है कि सीएचक्यू को कोई नामांकन भेजा गया है, लेकिन अब तक जारी नहीं किया गया है, तो उसे तुरंत सीएचक्यू के संज्ञान में लाया जाए। इस तरह के नामांकन कृपया सर्किल सचिवों द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित सीएचक्यू को फिर से भेजे जा सकते हैं।
bsnleuchq@gmail.com 