19 - May - 2025

Hindi translation of "Constitution is supreme, says Justice Shri Gavai, the new Chief Justice of the Supreme Court."

संविधान सर्वोच्च है, सुप्रीम कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री गवई ने कहा।

भारत के नवनियुक्त 52वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री गवई ने कल कहा कि संविधान सर्वोच्च है। उन्होंने यह भी कहा कि संसद के पास संविधान में संशोधन करने का अधिकार है, लेकिन वह “संविधान के मूल ढांचे” में संशोधन नहीं कर सकती। मुख्य न्यायाधीश ने आगे कहा कि, ‘मूल ढांचे के सिद्धांत’ के अनुसार संविधान की कुछ मूलभूत विशेषताएं, जैसे कि इसकी सर्वोच्चता, कानून का शासन और न्यायपालिका की स्वतंत्रता को संसद द्वारा संविधान संशोधन के माध्यम से संशोधित नहीं किया जा सकता। जैसा कि हम जानते हैं, न्यायपालिका, विशेष रूप से सुप्रीम कोर्ट पर सत्तारूढ़ दल द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं। भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट के अधिकार पर सवाल उठाया था।

(सौजन्य: टाइम्स ऑफ इंडिया दिनांक 19.05.2025).