10 - Dec - 2024

Hindi translation of "Constitute the circle council of the Corporate Office expeditiously – GS, BSNLEU, tells the PGM(Admn.), BSNL CO."

कारपोरेट कार्यालय की सर्किल काउंसिल का शीघ्र गठन करें - महासचिव, BSNLEU ने बीएसएनएल  कॉर्पोरेट ऑफिस के प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (प्रशासन) को कहा। 

कई सर्किलों में अभी भी सर्किल काउंसिल का गठन नहीं हो पाया है। कॉरपोरेट कार्यालय ऐसा ही एक सर्किल है। कॉरपोरेट कार्यालय की सर्किल काउंसिल का गठन कॉरपोरेट कार्यालय के प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (प्रशासन) द्वारा किया जाना है। BSNLEU ने काफी समय पहले ही प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (प्रशासन) को अपने नामांकन सौंप दिए हैं। कल, साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने श्री संजीव त्यागी, प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (प्रशासन) के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की और उनसे बिना किसी देरी के कॉरपोरेट कार्यालय की सर्किल काउंसिल का गठन करने का अनुरोध किया। चर्चा के बाद, प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (प्रशासन) ने सर्किल काउंसिल का शीघ्र गठन करने पर सहमति व्यक्त की।