02 - Nov - 2020

Hindi translation of "Conspiracy deepens to kill BSNL."

BSNL को खत्म करने का षड्यंत्र गहरा रहा है..

BSNL के 4G टेंडर के निरस्तीकरण के पश्चात सरकार द्वारा BSNL के 4G की शुरुआत हेतु रोडमैप के लिए सुझाव देने हेतु जो समिति गठित की गई थी,उसके द्वारा, प्राप्त जानकारी अनुसार, अपनी अनुशंसा प्रस्तुत कर दी गई है। उक्त समिति द्वारा दिए गए सुझाव स्पष्ट रूप से  प्रदर्शित करते हैं कि सरकार 4G की शुरुआत में विलंब कर BSNL को एक बीमार कंपनी में परिवर्तित करना चाहती है। 

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, DoT कमिटी ने, सिस्टम इंटेग्रेटर द्वारा BSNL का 4G नेटवर्क निर्मित करने व संचालित (manage) करने की अनुशंसा की है। “सिस्टम इंटेग्रेटर” एक भारतीय कंपनी होगी, जिसे विभिन्न वेंडर्स से हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर प्राप्त कर उनको असेम्बल करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। 
 
यह जानना बेहद जरूरी है कि सभी प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स द्वारा टर्नकी कॉन्ट्रैक्ट के जरिए सिर्फ एक वेंडर द्वारा अपना नेटवर्क निर्मित किया गया है। “टर्नकी कॉन्ट्रैक्ट” के अनुसार केवल एक ही वेंडर, मैनेज्ड सर्विस एग्रीमेंट के तहत नेटवर्क संचालित करेगा। किन्तु, “सिस्टम इंटेग्रेटर” मॉडल में एक से अधिक वेंडर शामिल रहेंगे, जिससे तकनीकी समस्याएं निर्मित होंगी।

“सिस्टम इंटेग्रेटर मॉडल” को लेकर  ET Telecom अखबार ने अपने 12 अक्टूबर, 2020 के अंक में निम्न समाचार प्रकाशित किया है:-

" BSNL के 4G नेटवर्क के निर्माण हेतु घरेलू वेंडर (home-grown vendors) को प्राथमिकता देते हुए , “सिस्टम इंटेग्रेटर मॉडल” को अपनाने के किसी भी प्रयास के परिणाम स्वरूप, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्सऔर एनालिस्ट के अनुसार, कीमतें प्रभावित होंगी और मार्किट में प्रतिस्पर्धा करने में कंपनी (BSNL) की क्षमताएं आहत होंगी। उनका कहना है कि 4G नेटवर्क, जिसमें रेडियो और कोर प्रोडक्ट्स शामिल है, के निर्माण में सिस्टम इंटेग्रेटर (SI) मॉडल और स्थानीय प्लेयर्स की निपुणता अभी तक व्यापक तौर पर साबित नही हुई है। 

इन सभी से यह परिलक्षित हो रहा है कि BSNL को खत्म करने का षड्यंत्र गहराता जा रहा है। इसे रोकने के लिए, सभी यूनियन्स और एसोसिएशंस को एक साथ आना चाहिए।