10 - May - 2022

Hindi translation of "Consolidation of Business Areas” and “Merger of SSAs” are not one and the same – BSNLEU once again writes to the Director (HR)."

"कंसोलिडेशन ओफ़ बिज़नेस अरियाज" और "एसएसए का विलय" एक समान नहीं हैं :- BSNLEU एक बार फिर निदेशक (एचआर) को पत्र लिखा है।

कॉरपोरेट कार्यालय की पुनर्गठन शाखा द्वारा जारी किए जा रहे पत्रों में, "एसएसए का विलय" शब्द का उपयोग "व्यावसायिक क्षेत्रों के समेकन" शब्द के स्थान पर किया जा रहा है। BSNLEU प्रबंधन को लगातार लिख रहा है और इस बात पर जोर दे रहा है कि व्यावसायिक क्षेत्रों का समेकन और एसएसए का विलय एक ही नहीं है। इसलिए, एसएसए के विलय शब्द का उपयोग "व्यावसायिक क्षेत्रों के समेकन" शब्द के विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि यदि "व्यावसायिक क्षेत्रों के समेकन" को एसएसए के विलय के रूप में स्वीकार किया जाता है, तो यह प्रबंधन को नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को एसएसए से बाहर स्थानांतरित करने की गुंजाइश देगा। नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए यह एक बहुत बड़ा खतरा होगा। आज BSNLEU ने इस मुद्दे पर निदेशक (मानव संसाधन) को एक और पत्र लिखा है। साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव और साथी जॉन वर्ग़िस, उप महासचिव ने श्री अरविंद वडनेरकर, निर्देशक (मानव संसाधन) से मुलाकात की और इस मुद्दे पर चर्चा की। निदेशक (मानव संसाधन) ने तुरंत जनरल मेनेजर  (Restg) को निर्देश दिया कि वे व्यावसायिक क्षेत्रों के समेकन के स्थान पर एसएसए के विलय शब्द का उपयोग न करें।