Hindi translation of "Conduct the JAO LICE soon - President and General Secretary, BSNLEU, urges upon the PGM(EF) of Corporate Office."
जेएओ एलआईसीई शीघ्र आयोजित करें - BSNLEU के अध्यक्ष एवं महासचिव ने कॉर्पोरेट कार्यालय के प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (ईएफ) से किया आग्रह।
अध्यक्ष साथी अनिमेष मित्रा एवं महासचिव साथी पी. अभिमन्यु ने आज कॉर्पोरेट कार्यालय में प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (ईएफ) श्री पी.सी. भट्ट के साथ बैठक की। बैठक में नेताओं ने पिछले कई वर्षों से जेएओ एलआईसीई आयोजित न किए जाने पर निराशा व्यक्त की। नेताओं ने प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (ईएफ) को बताया कि जेएओ एलआईसीई सीनियर टीओए स्ट्रीम के कर्मचारियों के लिए एकमात्र प्रमोशनल आउटलेट है। नेताओं ने कहा कि नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के अन्य सभी एलआईसीई हो रहे हैं, जबकि जेएओ एलआईसीई आयोजित नहीं किया जा रहा है। दोनों नेताओं ने प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (ईएफ) से जेएओ एलआईसीई के संचालन के लिए शीघ्र उचित कदम उठाने का आग्रह किया। प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (ईएफ) ने जवाब दिया कि जेएओ एलआईसीई शीघ्र आयोजित करने के लिए सभी संभव कदम उठाए जाएंगे।
bsnleuchq@gmail.com 