Hindi translation of "Conduct district general body meetings, wherever it is not conducted."
जहां जहां डिस्ट्रिक्ट जनरल बॉडी मीटिंग नही हुई है, वहां आयोजित करें....
BSNLEU की CEC मीटिंग में 19th सितंबर, 2020, को शहीद दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। ऑल इंडिया सेन्टर ने निर्णय लिया था कि उस दिन डिस्ट्रिक्ट जनरल बॉडी मीटिंग आयोजित कर, CEC मीटिंग में लिए गए निर्णयों से सदस्यों को अवगत कराया जाए। जमीनी स्तर (grass-root level) के वर्कर्स तक CEC मीटिंग में लिए गए निर्णयों की जानकारी पहुंचाने के लिए डिस्ट्रिक्ट जनरल बॉडी मीटिंग आयोजित करना जरूरी है।
अतः, CHQ ऐसी डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स, जिसने अभी तक डिस्ट्रिक्ट जनरल बॉडी मीटिंग आयोजित नही की है, से अनुरोध करता है कि वें, CEC के निर्णयों से अवगत कराने के लिए, तत्काल मीटिंग्स आयोजित करें। सभी सर्किल यूनियन्स यह सुनिश्चित करे कि सभी जिलों में, हर हाल में, डिस्ट्रिक्ट जनरल बॉडी मीटिंग आयोजित हों।
bsnleuchq@gmail.com 