13 - Jul - 2023

Hindi translation of "Conduct a meaningful review of the Restructuring of Manpower - BSNLEU writes to the Director(HR)."

मानव संसाधनों के पुनर्गठन की सार्थक समीक्षा करें - BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखा ।

मानव संसाधनों के पुनर्गठन के नाम पर बीएसएनएल प्रबंधन ने सभी नोन एक्ज़ीक्यूटिव कैडरों के साथ-साथ जेटीओ, जेएओ आदि के प्रमोशनल कैडरों के पदों में भारी कटौती की है। इसलिए, BSNLEU लगातार पुनर्गठन की समीक्षा की मांग कर रहा है। अब, प्रबंधन केवल नए बिज़नेस, प्रोजेक्ट्स आदि को ध्यान में रखकर पुनर्गठन की समीक्षा करना चाहता है। इससे कोई उद्देश्य पूरा नहीं होने वाला है। BSNLEU चाहता है कि प्रबंधन पुनर्गठन के नाम पर पदों को खत्म करने की समीक्षा करे। इसलिए, BSNLEU ने आज निदेशक (मानव संसाधन) को एक विस्तृत पत्र लिखकर पुनर्गठन की सार्थक समीक्षा करने की मांग की है।