17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Com.Tapan Sen, General Secretary, CITU writes to Shri Manoj Sinha, Hon'ble MoS(C), on the issue of non-payment of salary to BSNL employees."

बीएसएनएल कर्मियों के वेतन भुगतान मुद्दे पर कॉम तपन सेन, महासचिव, सीटू ने माननीय संचार राज्य मंत्री श्री मनोज सिन्हा को पत्र लिखा...
कॉम तपन सेन, महासचिव, सीटू ने  बीएसएनएल कर्मियों के वेतन भुगतान मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए माननीय संचार राज्य मंत्री श्री मनोज सिन्हा को पत्र लिखा है। उन्होंने बीएसएनएल को वर्तमान वित्तीय संकट से उबारने के लिए बीएसएनएल के लिए सरकार द्वारा वित्तीय सहायता दिए जाने और ऑपरेशनल एक्सपेंडिचर के लिए बैंक लोन हेतु अनुमति देने का अनुरोध किया है। संकट की इस घड़ी में CITU द्वारा बीएसएनएल कर्मियों को प्रदत्त सहयोग के लिए बीएसएनएल ईयू आभार व्यक्त करती है।